तंबाकू छोड़ने चार महीने में 349 लोग पहुंचे
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भी तंबाकू छोड़ने के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। अस्पताल के दंत रोग विभाग में वर्ष 2025 के दौरान 206 मरीजों की काउंसलिंग की गई थी, जिनमें 59 मरीज मुख कैंसर या उसकी शुरुआती अवस्था के संदिग्ध पाए गए। वहीं वर्ष 2026 में अप्रैल तक ही 349 लोगों की काउंसलिंग की जा चुकी है। यह संख्या बताती है कि तंबाकू से होने वाली समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में लोग चिकित्सकीय सलाह लेने पहुंच रहे हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
तंबाकू से मुंह के कैंसर के अलावा फेफड़ों का कैंसर, अस्थमा और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियां होती हैं। लोगों को तंबाकू से दूरी बनानी चाहिए। - डाॅ. संजय सिंघल, फिजीशियन, डीडीयू अस्पताल
हमारी ओपीडी में करीब 20 फीसदी ऐसे मरीज आते हैं जिनकी दांत और मसूड़ों की समस्याएं सीधे तंबाकू सेवन से जुड़ी होती हैं। कई मामलों में कैंसर पूर्व अवस्था के लक्षण भी मिलते हैं। - डाॅ. निशित शर्मा, दंत चिकित्सक
एनसीडी सेल के माध्यम से कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग कराई जा रही है। किसी भी तरह का संदिग्ध मामला मिलने पर मरीज को आगे उपचार के लिए भेजा जाता है। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ