हाथरस : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक व ड?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट परिसर में परिवहन विभाग के बैनर तले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ सदर विधायक हरीशंकर माहौर और जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौरतलब है कि जिले में 21 जनवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा। डीएम ने बताया कि जागरूकता वाहन शहर के समस्त मार्गों, चौराहों, सभी तहसील, ब्लॉक और थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर जन-सामान्य को यातायात के नियमों के पालन और कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद के साथ अपने मित्रों, परिचितों और स्वजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर एडीएम जेपी सिंह, एआरटीओ नीतू सिंह, लालाराम आदि मौजूद थे।