सिकंदराराऊ के गांव मऊ में फीता काटकर कुश्ती का शुभारंभ करते उदय पुंढीर।
- फोटो : संवाद
क्षेत्र के गांव मऊ में आयोजित दो दिवसीय दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ समाज सेवी उदय पुण्ढीर ने फीता काटकर किया। पहली कुश्ती अगसौली के पहलवान अरविंद ने कुंवरपुर हाथरस के महावीर को हराकर अपने नाम की। पुरस्कार में 4100 रुपये दिए गए।
आयोजकों ने उदय पुण्ढीर का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। उदय पुण्ढीर ने कहा कि कुश्ती काफी मालदार खेल हो गया है। हमारे यहां मिट्टी के अखाड़े से नामी गिरामी पहलवान हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती का खेल अंकों में होने लगा है, लेकिन इसमें मूल कला पहलवानी ही है। महिला और पुरुष पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। दंगल के पहले दिन बृहस्पतिवार को अलीगढ़, हाथरस, एटा जलेसर के पहलवानों ने दांव पेच दिखाए थे। इस मौके पर प्रधान शीलेंद्र सिंह, श्यौराज सिंह, वीरपाल सिंह, सत्यपाल, दिनेश कुमार, शिवकुमार, पुष्पेंद्र पुण्ढीर, मुुनीष कुमार, विजय फौजी आदि थे।