फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जयकारों व पुष्पवर्षा के बीच निकली अग्रसेन शोभायात्रा, 18 राजकुमार-नाग कन्याओं की झांकियों ने मोहा मन

Sun, 11 Oct 2026 10:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शोभायात्रा में रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन, भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल एवं रास स्वरूप, माता काली के रौद्र व मनोहारी स्वरूप की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
विज्ञापन
अग्रसेन शोभायात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में श्री अग्रवाल सभा के बैनर तले रविवार को अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। 18 राजकुमार और नाग कन्याओं सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन


उद्घाटन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल चूरन वाले ने किया। समाज की महिलाओं ने परंपरागत रूप से मंगल तिलक व आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर में मुख्य मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार सजाए गए थे और जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन, भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल एवं रास स्वरूप, माता काली के रौद्र व मनोहारी स्वरूप की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और बैंड-बाजों पर भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर रही थी।
विज्ञापन

ये रहे शोभायात्रा में शामिल
विज्ञापन

महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले, कोषाध्यक्ष संजय तालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल मोनू, मंत्री गौरव अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान, बर्तन व्यवस्थापक निरंजनलाल अग्रवाल डब्बू, अंकेक्षक मनीष तालीवाल सीए, पत्रिका संपादक गोविंद शरण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव तायल, जयंती संयोजक हर्ष अग्रवाल पिंटू, दिलीप कुमार पोद्दार, विशन स्वरूप अग्रवाल, केशव किशोर गर्ग, श्यामबिहारी अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें