फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आगरा के बैंक कर्मी से हाईवे पर दो लाख रुपये की लूट, चेन भी लूटी, मारपीट कर झाड़ियों में फेंका

Fri, 23 Jan 2026 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बैंक कर्मी के अनुसार वे आगरा लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। युवक का आरोप है कि सहकर्मी व उसके साथ के लोगों ने उन्हें रोका था और तमंचा दिखाकर मारपीट की। उन्होंने दो लाख रुपये व चेन लूट ली।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा के बैंक कर्मी से दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सहकर्मी व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने बैंक कर्मी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुरा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि जना बैंक की बुलंदशहर जिले की रामघाट शाखा में आरसीओ पद पर तैनात हैं। 22 जनवरी को वह अपने सहकर्मी सागर के साथ हाथरस में अपने जीजा कृष्णवीर सिंह से मिलने आए थे। यहां से जीजा से दो लाख रुपये नकद लेकर निकले और अलीगढ़ में सहकर्मी सागर को छोड़कर बाइक से वापस आगरा आ रहे थे।

जयपाल के अनुसार 22 जनवरी रात वे आगरा लौट रहे थे। नगला भुस बाईपास पर गांव कुंवरपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। युवक का आरोप है कि सहकर्मी व उसके साथ के लोगों ने उन्हें रोका था और तमंचा दिखाकर मारपीट की। उन्होंने दो लाख रुपये व चेन लूट ली। मारपीट कर उन्हें झाड़ियों में फेंककर चले गए। होश आने पर रात साढ़े 10 बजे जयपाल सिंह नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बैंक कर्मी ने लूट की शिकायत की है। सहकर्मी पर ही आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है।-अमित पाठक, सीओ सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें