फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनजान नंबर से युवती पर आई व्हाट्सएप कॉल, जिसके बाद हुई लापता, पुलिस छानबीन में जुटी

Mon, 02 Jun 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती के पास व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे हरियाणा में बुलाया था। बाद में उसे विदेश जाने के लिए वीजा आवेदन की बात कहकर चंडीगढ़ बुलाया गया है। दोपहर बाद से युवती से संपर्क नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती के फोन पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चली गई। उसकी छोटी बहन ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसकी बड़ी बहन के साथ साइबर ठगी हुई है।

विज्ञापन

 
उसकी बहन के पास व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे हरियाणा में बुलाया था। बाद में उसे विदेश जाने के लिए वीजा आवेदन की बात कहकर चंडीगढ़ बुलाया गया है। दोपहर बाद से बहन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। फिलहाल परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष मुरसान ममता सिंह का कहना है कि लापता हुई युवती के साथ ठगी होने की जानकारी मिली है, फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें