संदीप उर्फ टिल्लू अपने रिश्तेदार विपन के साथ बाइक पर गांव आ रहा था। रास्ते में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर कैलाश ठैनुआं की पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
1 जून देर रात सहपऊ सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सहित बालक घायल हो गया।
विज्ञापन
गांव मढ़ापिथू निवासी नौ वर्षीय संदीप उर्फ टिल्लू अपने रिश्तेदार विपन निवासी बिनामई थाना अतरौली के साथ बाइक पर गांव आ रहा था। रास्ते में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर कैलाश ठैनुआं की पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों के पैर में फैक्चर हो गया। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से गंभीर हालत में दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया।