फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पंकज ने एसपी को बताया बड़ा भाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली सदर में हिस्ट्रीशीट खुलने और एसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी देने के बाद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें एसपी को बड़ा भाई बताते हुए पंकज ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही कहा कि वे मुकदमों के डर से नहीं भागे हैं, बल्कि संगठन के विस्तार में जुटे हैं।
विज्ञापन







बता दें कि 7 फरवरी 2026 से पंकज पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। यूजीसी नियमों में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में उन्होंने पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद एक माह तक वे घर के बाहर धरने पर बैठे रहे थे। 6 मार्च को वे पुलिस को चकमा देकर धरना स्थल से लापता हो गए थे।



दूसरे दिन पता चला कि वे दिल्ली में हैं तथा रामलीला मैदान में यूजीसी रोल बैक के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस आंदोलन को रुकवा दिया। इधर, पुलिस ने पंकज के खिलाफ ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए। यही नहीं 21 आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण हिस्ट्रीशीट भी खोल दी। पुलिस कार्रवाई के डर से पंकज जिले में नहीं लौटे हैं। 30 अप्रैल को किसान संगठनों ने उनके समर्थन में एसपी कार्यालय घेराव की चेतावनी दी थी, लेकिन यह भी सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन





इस घटना के बाद जारी वीडियो में पंकज ने कहा कि घेराव की चेतावनी से प्रशासन ने हजारों का पुलिस बल लगाया। जब वे आएंगे तो कोई रोक नहीं पाएगा। मुकदमों को लेकर कहा कि सभी अनैतिक व राजनीतिक मुकदमे हैं। न वे सरकार से डरते हैं और न प्रशासन से। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत फोर्स तैनात किया गया था। जिले की शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें