फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन कटने के बाद चलते मिले तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कटने के बाद चलते मिले कनेक्शन तो होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

एक्सईएन ने सभी जेई से कनेक्शन चेक कर मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बकाया पर कनेक्शन कटने के बाद चलते मिले तो बकायेदारों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एक्सईएन ने सभी जेई से कनेक्शन चेक कर रिपोर्ट मांगी है।
उल्लेखनीय है कि निगम के अफसरों ने बीते दिनों साफ शब्दों में निर्देश दिए कि दस किलोवाट और उससे ऊपर के लोड वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएं। इसके तहत जिलेभर में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में बड़े बकायेदारों की बत्ती गुल की गई। शनिवार को एक्सईएन ने सभी जेई को कटे हुए कनेक्शनों को चेक कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई कनेक्शन बकाया पर चलता हुआ पाया जाए तो बिजली थाने में संबधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि बकाया पर कटे हुए कनेक्शनो को चेक करने के लिए सभी जेई से कहा गया है। यदि कोई कनेक्शन चलता हुआ पाया जाए तो संबधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें