फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी वकील रहे हड़ताल पर, नारेबाजी

विज्ञापन
दीवानी कचहरी पर हड़ताल के दौरान एकत्रित अधिवक्ता रोष जताते हुए। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, की नारेबाजी
विज्ञापन

हसायन को सिकंदराराऊ कोर्ट से जोड़े जाने के विरोध में किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हसायन थाने को सिकंदराराऊ कोर्ट से जोड़े जाने के विरोध में दूसरे दिन भी दीवानी कचहरी के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वादकारी फिर परेशान रहे। वहीं, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत व कुछ अन्य अधिवक्ता इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट भी गए हैं।
बता दें कि हसायन थाने को सिकंदराराऊ कोर्ट से जोड़ दिया गया है। इसे लेकर यहां के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल की और पूरे परिसर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह दादू, लक्ष्मीनारायण शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन का प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा और अधिवक्ता गुरुवार को भी कार्य से विरत रहेंगे। मौके पर सीपी शर्मा, मनमोहन शर्मा, यज्ञ दत्त गौतम, दिगंबर सिंह सिसौदिया, भागीरथ शर्मा, लल्लन बाबू, नवदीप पाठक, विनोद कुमार शर्मा उर्फ बंटी, यतेंद्र शर्मा, ओमेंद्र बघेल, लेखपाल सिंह, विश्वास बहादुर पुंडीर, केपी सिंह बघेल, मुनेश बघेल, उमाशंकर शर्मा, राजेश गौतम, पुष्पेंद्र गौतम, अजय भारद्वाज, रोकी सारस्वत, शिवाकांत शर्मा, मनमोहन कुशवाहा, वरुण अग्निहोत्री, पुनीत अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें