फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी ने जाना जिले में कोरोना से लड़ने की तैयारियों का हाल

विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण करती अपर स्वास्थ्य निर्देशक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के इलाज व बचाव की दवाओं व अन्य बातों के बारे में एडी हेल्थ ने जायजा लिया। जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते हुए यहां पर तैनात डॉक्टर्स और स्टाफ की जानकारी भी ली। यहां के बाद एडी ने मुरसान में बने कोविड-1 अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एडी हेल्थ (अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ मंडल अलीगढ) डॉ. गीता प्रधान बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने सबसे पहले आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ.आईवी सिंह से आईसोलेशन वार्ड से संबंधित दवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। यहां पर कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल परिसर की नाली में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उसे साफ कराने की बात कही। यहां के बाद एडी सेंट्रल ड्रग स्टोर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल व सीएमओ डॉ.बृजेश राठौर से पीपी किट व कोरोना संक्रमित रोगी को दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। यहां पर मौजूद ड्रग स्टोर प्रभारी राकेश कुमार ने सैनिटाइजर व मॉस्क की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। यहां पर एडी ने विदेश से आए लोगों, होम क्वारंटीन किए लोगों और अन्य राज्यों से आए लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें