फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपर मुख्य सचिव गृह से निर्देश जारी, तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2024 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अपर मुख्य सचिव गृह ने निर्देश जारी किए हैं कि एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार और थानाध्यक्ष सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराये का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें।  कुछ अधिकारियों द्वारा अपने तैनाती क्षेत्र में रात्रि विश्राम नहीं किया जा रहा है, जोकि खेदजनक एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव गृह ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार और थानाध्यक्ष सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराये का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कुछ अधिकारियों द्वारा अपने तैनाती क्षेत्र में रात्रि विश्राम नहीं किया जा रहा है, जोकि खेदजनक एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। इस क्रम में डीएम अर्चना वर्मा ने अधिकारियों को दोबारा आदेशित किया है कि वह अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में आवासित रहते हुए रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का अनुपालन न किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें