फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खुले में सड़े-गले आलू फेंकने पर शीतगृहों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बा, देहात में संचालित शीतगृहों के खिलाफ मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। शीतगृहों के बाहर सड़े आलू फेंकने, नक्शा, प्रदूषण के मामले में प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। कई शीतगृह स्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि क्षेत्र में अनेक शीतगृहों द्वारा निष्प्रयोज्य अथवा सड़े, गले आलू को कोल्ड स्टोरेज के आस-पास फेंका का जा रहा है। इसके कारण निराश्रित गोवंश के सडकों पर आने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि आगरा-हाथरस मार्ग पर स्थित 15 शीतगृहों को 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के संबंध में प्रारंभिक नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से मात्र दो द्वारा जवाब दिया गया है। जो कि संतोषजनक नहीं है। ऐसे सभी शीतग्रहों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रस्तावित किये जाने के आदेश दिये जाएंगे। उन्होंने इस आवश्यक बैठक खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस प्रभारी के साथ आयोजित की है, जिसमें विधिक कार्रवाई का निर्णय लिया जायेगा। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें