परिजनों ने दोनों बच्चियों को गंदी फिल्म दिखाने, आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाने, दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगाया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
हाथरस के सासनी कोतवाली अंतर्गत बच्चियों को गंदी फिल्म दिखाने, आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाने, दुष्कर्म और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी हैं।
विज्ञापन
23 मार्च को वादी ने थाना सासनी पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी बॉबी पुत्र मुख्तार कुरैशी दोनों बच्चियों को चीज दिलाने के बहाने ले गया। उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म व एक बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एएसपी और सीओ नगर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दीं। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हनुमान चौकी स्थित शक्ति वन के पास में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। की गई । आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगीं। पुलिस ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बॉबी को तीन घंटे के अन्दर थाना सासनी की हनुमान चौकी के पास शक्ति वन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक सुपर स्पलेन्डर मोटरसाइकिल बरामद की है।
सासनी थाना क्षेत्र में 11.45 बजे सूचना मिली की, आरोपी बॉबी पुत्र मुख्तार कुरैशी गांव में कबाड़ी की दुकान करता है। उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी बच्ची के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी हैं। मामले को जल्दी ही फास्ट ट्रेक कोर्ट में ले जाएंगे। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस