फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपियों की हुई पेशी, अगली सुनवाई 18 सितंबर को, न्यायिक आयोग में 10 सितंबर को होगी पेशी

Fri, 06 Sep 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
वार्ता करते एपी सिंह अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सत्संग हादसे के आरोपियों की 6 सितंबर को प्रभारी मुख्य मजिस्ट्रेट न्यायालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। अब प्रकरण में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। गत 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


6 सितंबर को मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू यादव, मंजू देवी, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। अभी मामले में विवेचना चल रही है। इस प्रकरण की जांच कर रहे न्यायिक आयोग में भी डीएम, एसएसपी, एडीएम, नगर पालिकाध्यक्ष सिकंदराराऊ, निलंबित एसडीएम व सीओ आदि की पेशी हो चुकी है। आयोग ने 500 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। 

न्यायिक आयोग में 10 सितंबर को होगी 11 आरोपियों की पेशी
हाथरस हादसे की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष 11 आरोपियों की पेशी 10 सितंबर को होगी। 6 सितंबर को हाथरस न्यायालय में आए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भोले बाबा की तरफ से वह न्यायिक आयोग में बयान दर्ज करा चुके हैं, जो भी जानकारी मांगी थी, वह दी जा चुकी है। अब आयोग के समक्ष अलीगढ़ जेल में बंद सभी 11 आरोपियों की पेशी है। सभी न्यायिक अभिरक्षा में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें