न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की अलीगढ़ जेल से कोर्ट के समक्ष ऑनलाइन पेशी हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की गई है।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक बिटिया के साथ 14 सितंबर को कुछ लोगों ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। बिटिया ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी समय तक सुर्खियों में रहा था। इस मामले में चार आरोपी संदीप, रामू, रवि व लवकुश अलीगढ़ जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ सीबीआई कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में हो रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। चारों आरोपियों की अलीगढ़ जेल से कोर्ट के समक्ष पेशी हुई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा ने बताया कि न्यायालय ने गवाहों को तलब किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।