मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाजना कट के पास टायर फटने से जीप पलट गई। इस हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
यह परिवार वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि कटर से जीप को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया
एक्सप्रेसवे पर यह हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 66 पर बाजना कट के पास हुआ है। धमाके के साथ जीप का टायर फटा और गाड़ी पलट गई। बताया जाता है कि कार ने कई पलटी खाईं थीं।