फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 40 से अधिक तापमान पर धोखा दे रहे एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में चार घंटे लगातार पारा 40 डिग्री से अधिक होने पर एसी भी धोखा दे रहे हैं। हालात ये हैं कि शाम चार बजे भी तापमान कम नहीं होता है, जिससे एसी उपयोगकर्ताओं को दिक्कत हो रही है। तमाम पुराने एसी दोपहर के समय जवाब दे रहे हैं। एसी सही करने वालों के पास इस समय बहुत काम है। तमाम एसी मिस्त्रियों ने अपनी मजदूरी भी बढ़ा दी है। एसी उयोगकर्ताओं को कई-कई दिन की प्रतीक्षा कराई जा रही है। पुराने एसी की मरम्मत का कारोबार बढ़ गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
अधिक बिजली खपत वाले पुराने एसी कारगर
एसी मिस्त्रियों की मानें तो रोटरी कंप्रेशर वाले एसी 40 से 45 डिग्री तापमान पर धोखा दे रहे हैं। इतने तापमान वही एसी काम कर पा रहे हैं, जिनके कंप्रेशर बड़ी क्षमता वाले हैं। पुराने समय मेंं प्रयोग होने वाले रेसिपी कंप्रेशर वाले एसी, जो अधिक बिजली खर्च करते हैं, वही कुछ हद तक सफल हैं। इन्वर्टर एसी ज्यादा धोखा दे रहे हैं।
बातचीत-
पिछले साल तक तेज धूप दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दो बजे तक रहती थी। इसके बाद तापमान नीचे आना शुरू हो जाता था, लेकिन इस साल शाम चार बजे अधिकतम तापमान दर्ज हो रहा है। जिसके कारण एसी अधिक संख्या में धोखा दे रहे हैं। उचित होगा कि एसी के आउटर को छाया या ठंडे स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन

मुकेश वर्मा, एसी कारीगर।


अभी तक तापमान ऊपर जाने के साथ बार-बार नीचे आ रहा है। इससे थोड़ी सी राहत थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में पुराने कंप्रेशर वाले एसी ट्रिप करने लगे हैं। जैसे ही तापमान 45 डिग्री पर पहुंचेगा ट्रिपिंग की समस्या और बढ़ जाएगी। बेहतर है कि एसी को छायादार जगह पर लगाया जाए।
विज्ञापन

सलमान खान, एसी कारीगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें