बिसावर में बांके बिहारी मंदिर पर रंगभरनी एकादशी पर रंग गुलाल लगाते भक्त
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा बिसाबर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी का पर्व उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम बधाइयां दीं। सभी को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर महंत मूलचंद्र गौतम, कन्हैया बंसल, सुनील सेठ खेड़ा गढ़ वाले, माना सेठ, रमेश गौतम, बर्फी देवी, मधुरानी अग्रवाल, चुन्ना सेठ, भूरी देवी, रुक्मिणी देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थीं। इधर, सादाबाद कस्बे के ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर पर भी भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगभरनी एकादशी का पर्व मनाया।