फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित समामई के पास शुक्रवार देर रात बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाथरस के गांव सोखना निवासी महेश चंद कुशवाहा (26) पुत्र भगवती प्रसाद शुक्रवार को गांव से अलीगढ़ जा रहे थे। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित समामई के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर युवक को पड़ा देख राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने महेश को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें