फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में 63 बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Wed, 24 Apr 2024 03:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के गेट पर सूची देखने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए हजारों अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए किए गए कई हजार आवेदनों के सापेक्ष 63 बच्चों के प्रवेश की सूची जारी कर दी गई है। कई बच्चों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन




केंद्रीय विद्यालय पर चस्पा की गई सूची में शुरुआती 16 प्रवेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत चयनित गरीब बच्चों को दिए गए हैं। वरियता क्रम एक के अंतर्गत केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों के अंतर्गत कुल 46 बच्चों के प्रवेश सूची जारी की गई है।



दिव्यांग कोटे से एक बच्चे को प्रवेश दिया गया है। जिनके सूची में नाम नहीं है, उन्हें ऑनलाइन प्रतीक्षा सूची में दर्शाया जा रहा है। पिछले लगभग डेढ़ माह से केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चल रही मारामारी का अब अंत हो गया है। अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश का सपना संजोए बैठे अभिभावकों को अब अगले साल तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें