फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: वाहन की टक्कर से युवक घायल, उपचार के दौरान आगरा में मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 21 Apr 2026 10:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बिसावर का युवक गंभीर घाल हो गया। उसका आगरा में उपचार चल रहा था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ा है ।
विज्ञापन
मृतक बंटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद के गांव बिसावर निवासी 40 वर्षीय बंटी पुत्र भिक्की सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होन के बाद उपचार के दौरान आगरा में 21 अप्रैल सुबह मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


विदित है कि 14 अप्रैल को बंटी बाइक से सादाबाद-मथुरा रोड पर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उपचार के दौरान 21 अप्रैल सुबह उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने परिवार के पालन-पोषण का एक मात्र सहारा थे । उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें