फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चयनित अभ्यर्थियों और मेधावियों का किया सम्मान

विज्ञापन
मोहनलाल आदर्श विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान करतीं जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व अन्य - फोटो : samvad
विज्ञापन
मोहनलाल आदर्श विद्यालय, सलेमपुर में उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र उपाध्याय एवं उपप्रबंधक पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई संगठन के डिप्टी डायरेक्टर उमाशंकर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, एमएलसी मानवेन्द्र, न्यायाधीश अर्पित त्यागी एवं न्यायाधीश खुशबू शर्मा मौजूद रहीं। अतिथियों ने उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थी प्रतीक मुद्गल, सौरभ कुमार रावत (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान), तनिया गौतम एवं शत्रुधन गौतम को सम्मानित किया। साथ ही सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में शालिनी सिसोदिया, दिशा उपाध्याय एवं अमित कुमार तथा हाईस्कूल में जया चाहर एवं मोनिका त्रिपाठी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
अतिथियों ने विद्यालय में प्री-प्राइमरी इंग्लिश मीडियम कक्षाओं का विधिवत उद्घाटन किया। मंच संचालन भवानी शंकर शर्मा एवं भवतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहनलाल इंटर कॉलेज, सादाबाद के उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा एवं उनके स्टाफ ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। मौके पर डॉ. रमेश चंद्र उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य देवचंद्र गौड़, अरुण शर्मा, रमेश चंद्र गौतम, हरिविलास उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, रामनिवास उपाध्याय, ग्राम प्रधान रवेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समिति अध्यक्ष हरिकिशन शर्मा एवं प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें