फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक फिसलने से राजनगर के युवक की मौत

Sat, 20 Dec 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव राजनगर निवासी पुनीत सिसोदिया (18) की आगरा जिले के बरहन के निकट दुर्घटना में मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी मृत्यु से परिवार शोक में डूब गया है।
विज्ञापन




पुनीत सिसोदिया पुत्र रामलखन सिसोदिया उर्फ बबलू बृहस्पतिवार की रात को आगरा जनपद के बरहन में अपनी बुआ के पुत्र के रेस्टोरेंट पर बैठा था। वह दो दिन पहले ही बुआ के यहां गया था।



बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी का घर छोड़ने जा रहा था। बरहन के पास ही बने रेलवे लाइन के अंडरपास से गुजरते समय उसकी बाइक फिसल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा मजदूर भी घायल हो गया।
विज्ञापन




आगरा पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उसका शव आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी दो बहनें हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को कहना है कि हादसा आगरा जिले में हुआ है, इसलिए कानूनी कार्रवाई भी वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें