लोगों ने प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। इस बीच अमित का अचानक पैर फिसल गया और वह यमुना डूब गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसका शव मिला। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था।
सादाबाद अंतर्गत बलदेव क्षेत्र के गांव नेरा के पुल के निकट धौपुर घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए कुरसंडा के युवक की 6 सितंबर को यमुना में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों को करीब एक घंटे बाद अमित का शव मिला।
विज्ञापन
गांव कुरसंडा में ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा को गांव के लोग बलदेव के गांव नेरा के पुल के निकट धौपुर घाट पर विसर्जित करने के लिए ले गए। लोगों ने प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। इस बीच 22 वर्षीय अमित पुत्र राजवीर सिंह का अचानक पैर फिसल गया और वह यमुना डूब गया।
अन्य साथियोंं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद अमित का शव मिला। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को उसकी दादी का त्रयोदशी संस्कार हुआ था।