अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 6 सितंबर को हाथरस में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्त गुलाल उड़ाते हुए और झूमते-गाते हुए प्रतिमाएं विसर्जित करने पहुंचे। अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए भक्तों का मेला लगा रहा।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के दिन घर, गली और मोहल्लों में विराजमान की गईं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर किया गया। शहर के तरफरा रोड, सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, किला गेट, मोहल्ला रमनपुर, श्रीनगर नई बस्ती, मुरसान गेट, आगरा रोड नवीपुर, अलीगढ़ रोड नवग्रह मंदिर आदि स्थानों से गणेश विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।