पत्नी शिल्पी का आरोप है कि खातीखाना में एक व्यक्ति कमेटी चलाता है। उस पर सोनू के एक लाख रुपये थे। रुपये न मिलने से उनका पति अवसाद में था। इसी तनाव में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विद्यापति नगर में झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आर्थिक लेन-देन और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने परिचित को एक लाख रुपये उधार दिए थे, जो काफी समय से वापस नहीं मिल रहे थे। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मोहल्ला विद्यापति नगर, मुरसान गेट निवासी सोनू शर्मा (32) कोमल कांप्लेक्स में भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा की कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। आठ महीने पहले ही उनकी शादी शिल्पी से हुई थी। पत्नी भी एक रेडीमेड की दुकान पर काम करती हैं। शनिवार को सोनू दुकान पर नहीं पहुंचा था। शनिवार की सुबह वह अपनी मां को खातीखाना स्थित ननिहाल छोड़कर घर आ गए।
पत्नी शिल्पी काम पर गईं थीं। दुकान पर न आने की जानकारी पर शिल्पी ने फोन किया, लेकिन सोनू ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी से सोनू से बात कराने के लिए बोला। दोपहर को पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे तो हैरान रह गए। सोनू फंदे से लटका था। जानकारी पर परिजन आनन-फानन घर पहुंचे। सोनू को उताकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से पहुंची सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। शिल्पी का आरोप है कि खातीखाना में एक व्यक्ति कमेटी चलाता है। उस पर सोनू के एक लाख रुपये थे। रुपये न मिलने से उनका पति अवसाद में था। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।