ट्रक से 70 लाख की कीमत की 36 सिल्ली गायब थीं, केवल 12 सिल्ली पाईं गईं। ड्राइवर राजेश कुमार उर्फ मंटू निवासी नगला धनी सकीट एटा का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया इसमें चालक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तांबे की सात टन वजनी 48 सिल्ली लेकर हरदोई से शाहदरा दिल्ली जा रहा ट्रक सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में लावारिस खड़ा मिला। ड्राइवर का कोई पता नहीं चला है। तांबे की 36 सिल्ली गायब हैं। 48 सिल्ली की कीमत लगभग 89 लाख रुपये है, गायब हुई 36 सिल्ली की कीमत 70 लाख रुपये बताई गई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित पुष्पेंद्र सिंह निवासी शिव थाना बेनीगंज हरदोई ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उनकी फर्म श्याम इंडस्ट्री संडीला हरदोई में है। 21 जून को गाजियाबाद की दुर्गा ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से तांबे की सात टन वजनी 48 सिल्ली शाहदरा दिल्ली की कायमसी इलेक्ट्रिकल फर्म के लिए भेजी थी। जब नियत समय पर माल दिल्ली नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि ट्रक का जीपीएस खराब हो गया है, इसलिए लोकेशन पता नहीं चल रही।
इसके पश्चात ट्रक को तलाशा गया तो 22 जून को वह एटा हाईवे पर गांव फुलरई के पास लावारिस खड़ा हुआ मिला। ट्रक से 70 लाख की कीमत की 36 सिल्ली गायब थीं, केवल 12 सिल्ली पाईं गईं। ड्राइवर राजेश कुमार उर्फ मंटू निवासी नगला धनी सकीट एटा का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया इसमें चालक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक कहीं लूट का शिकार तो नहीं हो गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस से ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसके बाद ही असलियत का पता लग पाएगा।