ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मजदूर नगला भूरा लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर नगला वाद अठवरिया के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी पहुंच गई।
धान की रोपाई करके लौट रहे मजदूरों से भटी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर नगला वाद अठवरिया के निकट 22 जुलाई की देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिलाओं सहित 13 मजदूर घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा के कुछ लोग धान की रोपाई करने गांव नगला बुधू हेमराज गए थे। 22 जुलाई की देर शाम सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नगला भूरा लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर नगला वाद अठवरिया के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कामिनी (19), पूनम (16), कृपा (30), नीलम (35), रानी (35), पूनम (17), सावित्री (32), वर्षा (28), लक्ष्मी (22), कविता (32) व रेखा निवासीगण नगला भूरा व चालक जयपाल यादव निवासी नगला बुधू घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल की ओर दौड़े दुकानदार
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग और स्थानीय दुकानदार आनन-फानन घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों ने घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकालना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से सभी घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।