युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसे फंदे से लटका देखकर घरवालाें के होश उड़ गए। वहां पर ग्रामीण एकत्र हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई में 18 वर्षीय निधि ने 22 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
परिजनों ने निधि को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने युवती को फंदे से उतारा। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।