फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली है तो कहीं चलते हैं: डेंगू ने की छेड़खानी, परेशान किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी को अकेला देख संदीप उर्फ डेंगू घर में घुस आया। किशोरी से बोला कि अकेली है तो कहीं चलते हैं। किशोरी द्वारा विरोध किया गया तो युवक ने गाली-गलौज व छेड़खानी की। 
विज्ञापन
छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली किशोरी को देख एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि किशोरी को बदनाम करने की धमकी दी गई। जिससे परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी की मां ने मुरसान कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


किशोरी की मां का कहना है कि 6 सितंबर को वह अपने पति के साथ दूसरे शहर गई थी। दोपहर के समय उसकी 16 वर्षीय किशोरी को अकेला देख संदीप उर्फ डेंगू घर में घुस आया। किशोरी से बोला कि अकेली है तो कहीं चलते हैं। किशोरी द्वारा विरोध किया गया तो युवक ने गाली-गलौज व छेड़खानी की। 

आरोप है कि साथ न जाने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। इस दौरान किशोरी के परिवार का एक युवक आ गया, जिसे देख आरोपी भाग गया। महिला का कहना है कि तंग आकर किशोरी ने घर में कमरे के अंदर अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी ममता सिंह का कहना है कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें