फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिलाओं के सपनों को पंख दे रही योजना, बैंकों के पेच से अटकी उड़ान

Sun, 01 Nov 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिले में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का बड़ा जरिया साबित हो रही है। योजना के तहत कुल आवेदनों में महिलाओं की सहभागिता 25 फीसदी से अधिक पहुंच चुकी है। हालांकि, बैंकों के सुस्त रवैये और कागजी पेचों के चलते महिलाओं के सपनों को पूरी उड़ान नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले भर से अब तक कुल 1,526 युवाओं ने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से करीब 400 आवेदन अकेले महिलाओं और युवतियों द्वारा दाखिल किए गए हैं। योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सूक्ष्म व लघु उद्यम शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
इसी सहूलियत के चलते ब्यूटी पार्लर, रेडीमेड गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग और सिलाई-कढ़ाई जैसे व्यवसायों के लिए महिलाओं ने उत्साहपूर्वक आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

बैंकों की औपचारिकताएं बन रहीं बाधा
आवेदनों की लंबी कतार के बावजूद बैंकों की औपचारिकताओं और अड़चनों के कारण योजना अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अब तक प्राप्त कुल 1,526 आवेदनों में से बैंक शाखाओं द्वारा मात्र 554 आवेदनों को ही स्वीकृति दी गई है। वास्तविक ऋण वितरण की बात करें तो केवल 522 आवेदकों को ही धनराशि जारी हो सकी है। इनमें 132 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने ऋण प्राप्त कर अपने कारोबार की नींव रखी है। शेष सैकड़ों आवेदनों की फाइलें बैंकों में विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर लंबित पड़ी हैं।



सीएम युवा उद्यमी योजना पर एक नजर
-1,526-कुल ऑनलाइन आवेदन।
-400-महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए दिए आवेदन।
-554-आवेदन बैंकों से अब तक स्वीकृत।
-522-आवेदकों को ऋण की राशि की गई वितरित।
-132-महिलाओं ने ऋण लेकर व्यवसाय शुरू किया।
-05-लाख योजना के तहत मिलने वाला अधिकतम ब्याज रहित ऋण


योजना में हमें करीब 1500 आवेदकों को ऋण बांटने का लक्ष्य मिला था, लेकिन इससे अधिक आवेदन हमें मिल चुके हैं। इन्हें बैंक को अग्रसारित भी किया गया है। बैंक के स्तर पर आवेदन रुके हुए हैं। हम लोग लगातार बैंक से फीडबैक ले रहे हैं कि कितने आवेदनों पर स्वीकृति व ऋण का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-रामेंद्र कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें