मनीष अपने घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के चार भाई अपने अन्य साथियों के साथ तमंचा व लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। उनमे से एक ने 315 बोर के अवैध तमंचे से उसके ऊपर जान से मारने के लिए फायर किया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी
मुरसान क्षेत्र के गांव करील में मारपीट व तमंचे से गोली चलाने के आरोप में मुरसान पुलिस ने 28 जुलाई को चार सगे भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मनीष निवासी करील मुरसान का कहना है कि 27 जुलाई की शाम 4 बजे वह अपने घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव करील के रहने वाले राजेंद्र, उदय सिंह, अरुण, सोनू चारों भाई अपने अन्य साथियों के साथ तमंचा व लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। मनीष का कहना है कि उदय सिंह ने 315 बोर के अवैध तमंचे से उसके ऊपर जान से मारने के लिए फायर किया, जो मिस हो गया। जिससे वह बाल-बाल बच गया है।
इस दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, शोरगुल होने पर जब परिवार के चाचा कल्यान सिंह बचाने आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी से प्रहार कर दिया। जिसमें कल्यान सिंह घायल हो गए। मनीष का कहना है कि आरोपी गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में आते हैं, यह पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।