कोतवाली हाथरस क्षेत्र निवासी किशोरी की उसके रिश्ते के ताऊ ने घर से जबरन लेकर जाकर राजस्थान के भतरपुर निवासी युवक के साथ शादी करा दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को राजस्थान के भरतपुर से बरामद कर लिया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 26 जून 2023 को शाम करीब सात बजे वह घर पर मौजूद नहीं थी। वह बाहर घरों एवं स्कूलों में झाडू-पोंछा का कार्य करती है। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति नशे का आदी है। उसकी बड़ी बेटी करीब 16 साल की है। उसकी बिना मर्जी के देवर और जेठ व अन्य पहचान वाले लोगों ने बेटी की मंदिर में शादी कर दी।
इसका उसने और बेटी ने विरोध किया। 10 अक्तूबर को सुबह मेरी बेटी के ससुराल पक्ष का युवक व उसका छोटा निवासी ग्राम हथैनी जिला भरतपुर के चार से पांच लोग घर पर आ धमके और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर लेकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ का कहना है कि किशोरी का को बरामद कर लिया है।