फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी समिति परिसर में बनेगा स्थायी हेलीपैड

Sun, 25 Jan 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में हेलीकॉप्टर से वीआईपी के आगमन पर बार-बार हेलीपैड बनाने का झंझट अब समाप्त हो जाएगा। प्रशासन ने मंडी समिति के लंबे-चौड़े परिसर में स्थायी हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी, सीओ, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को मंडी समिति स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

यहीं पर कोतवाली के माल के लिए यार्ड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। नगर में चुनाव के समय और अन्य विशेष अवसरों पर जब भी हेलीकॉप्टर से वीआईपी आते हैं तो नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में ही हेलीपैड और सभा स्थल बनाया जाता है। क्रीड़ा स्थल के आसपास लंबे-लंबे पेड़, बिजली की हाईटेंशन लाइन और आवासीय स्थल होने के कारण यहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग जोखिम भरी रहती है।
यही कारण है कि अब यहां स्थायी हेलीपैड बनाने पर विचार चल रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना, कोतवाल शिवकुमार शर्मा, लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता, मंडी निरीक्षक बीरबल सिंह ने मंडी में चयनित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने ने बताया कि हाईवे के नजदीक मंडी स्थल में हेलीपैड बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। यहां आसपास न तो कोई बस्ती है, न ही लंबी-लंबे पेड़। आसपास कहीं से भी हाईटेंशन लाइन भी नहीं गुजर रही। सीओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त और अन्य प्रकार के जो वाहन कोतवाली के इर्द-गिर्द जीटी रोड पर खड़े रहते हैं, उन्हें खड़ा करने के लिए यहां यार्ड भी बनाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें