फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तिलौठी मार्ग से महादेव मंदिर तक बनेगी नई सड़क

Fri, 30 Jan 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी के तिलौठी मार्ग से महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। इस कार्य पर करीब 88 लाख रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी।
मंदिर जाने वाले इस मार्ग के जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव वर्मा ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें