फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गलत दिशा से आए मैक्स लोडर ने डॉक्टर की कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
हसायन क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला कांच गांव के पास रविवार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने डॉक्टर की वैगनआर कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डॉक्टर अरुण कुमार सिंह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

डॉक्टर अरुण कुमार सिंह हाथरस से हसायन इमरजेंसी ड्यूटी के लिए आ रहे थे। सलेमपुर चौकी के पास हादसा हुआ। टक्कर के बाद डॉक्टर कार में ही फंस गए। उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मैक्स लोडर चालक वाहन लेकर हाथरस की ओर भाग गया। सूचना पर सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल डॉक्टर को हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें