हाथरस की रबड़ और नमकीन फैक्टरी में शोर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। आग इतनी भयंकर थी कि उससे निकल रहे धुएं के गुबार को बहुत दूर-दूर से देखा जा सकता है। इंडस्ट्रियल एरिया में दमकल और पुलिस ही नजर आ रही थी।
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की रबड़ और नमकीन फैक्टरी में 13 जनवरी की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और फायर सर्विस पहुंच गई है। आधा दर्जन दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अभय अग्रवाल की रबड़ की फैक्टरी अरूणा इंटरप्राइजेज और नमकीन फैक्टरी श्रीजी फूड्स हैं। 13 जनवरी को सुबह 10.15 बजे रबड़ फैक्मेंटरी के बॉयलर में स्पार्किंग से आग लग गई । आग वहां से उसके पास की नमकीन फैक्टरी श्रीजी फूड्स तक जा पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ से आधा दर्जन दमकलें आ गईं, आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल में पानी की कमी होने पर आसपास की फैक्टरी से पानी भरा गया। सिटी सिटी, कोतवाली हाथरस, सदर और महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
आग से निकल रहे धुएं का गुबार कई किलोमीटर तक देखने का मिल रहा है। मौके पर अरूणा इंटरप्राइजेज और नमकीन फैक्टरी श्रीजी फूड्स के मालिक अभय अग्रवाल परिवार सहित पहुंच गए हैं।