फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की आंखों में धूल झोंक प्रेमी के साथ गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कभी पर उसका सुराग नहीं लगने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर देकर विवाहिता की तलाश करने की मांग की।
विज्ञापन

एटा जनपद के एक गांव की युवती की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ दो वर्ष पहले शादी हुई थी। इस बीच वह एक बच्ची की मां भी बन गई युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और युवक के गांव उसकी मां के पास रहती थी। 31 दिसंबर की रात को विवाहिता शौच के बहाने घर से बाहर चली गई और करीब 15 मिनट तक नहीं लौटी तो सास चारपाई से उठकर उसे देखने के लिए गई। उसने देखा कि घर से थोड़ी दूरी पर एक बाइक सवार खड़ा है। इससे पहले ही सास उसे रोक पाती कि विवाहिता उसकी बाइक पर बैठ गई और फिर बाइक सवार उसे लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी विवाहिता के पति ने अपनी ससुराल दी, लेकिन वहां पर विवाहिता नहीं पहुंची। पति सहित ससुराल के लोग कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देते हुए उसका पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें