हाथरस डिपो की सभी बसों में लगे फास्टैग
अब एनएच पर लगे टोल पर नहीं होगा समय बर्बाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो की सभी बसें फास्टैग से लैस हो गई हैं। अब एनएन पर लगे टोल पर समय की बर्बादी नहीं होगी। टोल पर आरएम के खाते से भुगतान होगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं, जिसमें 32 बसों में फास्टैग नहीं थे। बीते दिनों निगम के अफसरों ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि सभी बसों में फास्टैग लगवाने के साथ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। इसके बाद हाथरस डिपो के अधिकारी सक्रिय हो गए। डिपो की सभी बसों में फास्टैग लग गए हैं।
फास्टैग लगने से बसों को अलग लाइन से नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही बसें नियत समय में आसानी से टोल गुजरेंगी। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि डिपो की 32 बसों में फास्टैग कार्ड नहीं थे। अब उनमें भी लगवा दिए गए हैं।