फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
8- पचावरी के पास सड़क दुर्घटना में मृत युवक विजय सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (सादाबाद)।
विज्ञापन

बिसावर से पचावरी वाले मार्ग पर स्थित बंबा के निकट एक अज्ञात वाहन ने की बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल अवस्थआ में उसे उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी गुमानी निवासी बैनीराम पुत्र लीलाधर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा बृजमोहन उर्फ विजय सिंह दो सिंतबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से आगरा प्राइवेट नौकरी करने जा रहा था। बिसावर से पचावरी रोड पर नहर के निकट किसी अज्ञात वाहन द्वारा तेज गति व लापरवाही के कारण उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बृजमोहन उर्फ विजय सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सादाबाद ले जाया गया, जहां से उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें