फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आधुनिक दुर्गा में दिखी नारी शक्ति और सामाजिक न्याय की झलक

Tue, 20 Oct 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चित्रकार हाथरसी द्वारा बनाई गई आधुनिक दुर्गा की पेंटिंग। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
भारतीय कला-अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ ने नारी शक्ति को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया है। नवदुर्गा पूजन के अवसर पर उनकी मिश्रित माध्यम से हस्तनिर्मित कागज पर बनी कलाकृति ‘आधुनिक दुर्गा’ नारी शक्ति, सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदना के सवालों को प्रभावशाली ढंग से सामने रखती है।
विज्ञापन

भेद प्रकाश सिंह ने बताया कि कलाकृति में मां दुर्गा की विशाल और सजग दृष्टि समाज की सामूहिक चेतना दर्शाती है। यह दृष्टि समाज के उत्तरदायित्व को भी प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करती है। न्याय की तराजू, संघर्षरत स्त्री और श्रमशील जनजीवन जैसे दृश्य-तत्त्व आधुनिक सामाजिक परिस्थितियों से संवाद करते हैं। नृत्यरत आकृति दृश्यों का हिस्सा है। इन प्रतीकों के माध्यम से कलाकार ने समाज में न्याय और समानता का महत्व रेखांकित किया है। उन्होंने मानवीय मूल्यों के महत्व को भी दर्शाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें