क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया। पिछले माह हुई इस घटना का मुकदमा पुलिस ने अब तहरीर मिलने पर दर्ज किया है और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कस्बा मुरसान के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी का कहना है कि उसका पड़ोसी युवक उसे 21 सितंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी का कहना है कि वह जैसे-तैसे इस युवक के चंगुल से छूटकर आई है। अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान का कहना है कि आरोपी युवक की सरगर्मी के तलाश की जा रही है।