फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी दरियापुर में किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में संदिग्ध हालत में मृत किशोरी की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है। इस किशोरी की हत्या आखिर क्यो और किसने की। इन तथ्यों का पुलिस अब पता लगाने में जुटी है। इधर, इस मामले को लेकर ऑनर किलिंग की भी चर्चाएं रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में 15 वर्षीय एक किशोरी उमा पत्नी नेपाल सिंह की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। प रिजन शव का अंतिम संस्कार कराने से इंकार करते रहे और उनका यह कहता था कि बंदर की घुड़की से उमा छत से गिर गई है और उसकी मौत हो गई है लेकिन उमा के गले पर जिस तरह से निशान थे। उसे ध्यान में रखकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पोस्टमार्टम में इस किशोरी की मौत का कारण स्ट्रैंगुलेशन आया है। इससे स्पष्ट है कि इस किशोरी की मौत कोई हादसा या आत्महत्या नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस किशोरी की मौत का कारण स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर दम घोंटकर मारना) आया है। ऐसे में उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। उसके आधार पर पुलिस यह स्पष्ट करेगी कि हत्या क्यों और किसने की। ऑनर किलिंग के सवाल पर उनका कहना है कि अभी वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें