फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ा मासूम, स्टार्ट होने से नीचे गिरा, पहिए के नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत

Thu, 27 Apr 2023 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गुलाब सिंह भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पड़ोसी के यहां खाली कर रहा था। इस दौरान गुलाब सिंह का बेटा दीक्षित (04) खेलते-खेलते ट्रैक्टर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। बच्चे ने खेल-खेल में चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर झटके से स्टार्ट हो गया। इससे बच्चा गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन
मासूम की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव बहादुरपुर भूप में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव बहादुरपुर भूप में गुलाब सिंह के पड़ोसी के यहां ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा भरकर आया था। गुलाब सिंह भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पड़ोसी के यहां खाली कर रहा था। इस दौरान गुलाब सिंह का बेटा दीक्षित (04) खेलते-खेलते ट्रैक्टर पर चढ़ गया।

 ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। बच्चे ने खेल-खेल में चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर झटके से स्टार्ट हो गया। इससे बच्चा गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की मौत से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे से मासूम के परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें