फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नलकूप के करंट से कुएं में गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दमुआंका में खेत पर लगे नलकूप को चलाते वक्त किसान को करंट लग गया। करंट का झटका लगने से किसान नलकूप के कुएं में गिर गया। इससे भूरा सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि भूरा सिंह (62) पुत्र हुलासी सिंह रविवार की सुबह खेत पर गए थे। फसल में पानी लगाने के लिए उन्होंने नलकूप को र्स्टाट किया। इस बीच उन्हें करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज लगा कि वह नलकूप के कुएं में गिर गए।

कुछ देर बाद जब आसपास के किसान पहुंचे, उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो भूरा सिंह उन्हें मृत हालत में पड़े मिले। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान ने अपने पीछे बेटे भूपेंद्र सिंह, पत्नी सरोज देवी को रोता हुआ छोड़ा है। थाना पुलिस ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें