फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूढ़ा नौजरपुर से गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार दंपती को जनपद कासगंज के गांव नगरिया के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में महिला जावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति जवाहर सिंह उर्फ पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। वह दंपती कछला घाट जा रहे थे। डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि जावित्री देवी उसके पहियों के बीच फंस गईं। चालक उन्हें करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनका शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक करीब 500 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जवाहर सिंह ने होश में आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नगरिया चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को जब जावित्री देवी का शव उनके पैतृक गांव मूढ़ा नौजरपुर पहुंचा, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें