फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मडराक में आगरा रोड पर कार धू-धू कर जली

विज्ञापन
कार से उठतीं आग की लपटें। संवाद   - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-आगरा रोड पर कस्बा के समीप शुक्रवार की शाम एक कार में अचानक आग लगने के बाद कार धू-धू कर जल गई। कार सवार दोनों युवक आग लगने से पहले ही कार से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

क्वार्सी की किला नगर पत्थर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि वह अपने दोस्त रियाजूद्दीन के साथ शाम साढ़े पांच बजे कार से हाथरस में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। मडराक कस्बा से थोड़ी दूरी पर पहुंचने पर शाम करीब 5:30 बजे अचानक कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा, जिसे देखने के लिए दोनों ने उतरकर कार का बोनट खोला तो उसमें से तेज आग की लपटें निकलने लगीं, उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन गाड़ी के आने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि दोनों कार सवार व्यक्ति सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें