फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने एक बाइकर्स को दबोचा

Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी/सादाबाद। लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाइकर्स हर रोज वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रविवार रात फिर बाइकर्स ने सासनी और सादाबाद में एक महिला सहित दो लोगों को अपना निशाना बनाया। सासनी में महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग रहे एक बाइकर्स को पुलिस ने पब्लिक की मदद से पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी चेन लेकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। उधर सादाबाद में बाइकर्स साइकिल से अपने घर जा रहे एक मजदूर से 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। सासनी के गांव नगला गढू निवासी मथुरा प्रसाद पाठक की पुत्री श्रीमती प्रमोद कुमारी अपनी ससुराल से रविवार शाम को अपने मायके नगला गढू में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। महिला बस से उतर कर पैदल ही गांव जाने के लिए कोतवाली चौराहे की ओर आ रही थी। जैसे ही वह केएलजैन इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज गति से अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन पर झपट्टा मार कर तोड़ ली। चेन टूटते ही महिला हक्की-बक्की रह गई। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और एक बाइकर्स को पकड़ लिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाश को पुलिस थाने ले आई। तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर कस्बा खंदौली के प्राइमरी स्कूल के निकट रहने वाला मुश्ताक उर्फ प्रकाशी पुत्र बसीर सादाबाद से साइकिल से अपने गांव खंदौली जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह बेदई मोड़ के समीप पहुंचा तभी एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी साइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया और उसके साथ पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाश उसकी जेब में रखे 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। मुश्ताक ने बताया कि दो लुटेरों के मुंह पर ढ़ांटे बंधे हुए थे। लुटेरों के जाने के बाद वहां से गुजर रही पुलिस की जीप को रुकवाकर उसने पुलिस को अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी दी। मुश्ताक के बताने पर पुलिस ने अपनी जीप बेदई की ओर दौड़ा दी। एकाएक पुलिस की गाड़ी को अपने पीछे देख लुटेरों ने अपनी बाइक की गति को बढ़ा दिया। लेकिन गांव में एक स्थान पर लुटेरे बाइक सहित जा गिरे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लुटेरे अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें