फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कंडेक्टर से बाइक और आभूषण लूटे

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/सहपऊ। बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश वारदात दर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की देर शाम फिर सहपऊ रोड पर गांव मढ़ाका के निकट बदमाशों ने रोडवेज के कंडेक्टर से तमंचे के बल पर बाइक सहित हजारों रुपये के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

कस्बा सहपऊ निवासी प्रवेश पुत्र जगदीश नरौरा डिपो की बस पर कंडेक्टरी करता है। सादाबाद से वह रोजाना अपने गांव अता-जाता है। मंगलवार की देर शाम भी वह सादाबाद से अपनी बाइक से गांव आ रहा था। सहपऊ रोड पर गांव मढ़ाका के निकट दो लोगों ने बाइक को रोक लिया और तमंचा के बल पर उससे बाइक, अंगूठी, जंजीर और एक मोबाइल लूट लिया। बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। बाद में लुटे हुए कंडेक्टर ने किसी तरह से घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में सादाबाद की और दौड़ पड़ी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें